भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य सचिवालय के मुख्यालय ‘वल्लभ भवन’ में आज आग लगने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के पहले हजारों करोड़ रुपए का घोटाला छिपाने के लिए ये आग लगवाई गई है।
श्री पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार वल्लभ भवन के एक तल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वल्लभ भवन के सामने धरने पर बैठ गए।
इस दौरान श्री पटवारी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि लगातार ऐसे विभागों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर घोटालोंं के सर्वाधिक आरोप हैं। बार-बार आग लगती है, जांच भी होती है, पर कभी भी दोषियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आती। ये सरकार द्वारा लगाई गई आग है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की सच्चाई से अवगत कराने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश की जनता को लूटने का भी आरोप लगाया।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी