मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू की आने वाली फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ जून में रिलीज हो सकती है।
बॉलीवुड निर्देशक नीरज पांडे अपनी आने वाली फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ अपने पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। ‘औरों में कहां दम था, रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी है। नीरज पांडे ने कहा कि यह फिल्म जून में रिलीज होगी। हम फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए हम जल्द ही एक टीजर और ट्रेलर लाएंगे’।
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ पहले 26 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में अजय देवगन ,तब्बू जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर समेत कई कलाकार हैं।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने