भोपाल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मध्यप्रदेश में दो से छह मार्च तक आयोजित होगी, जिसकी शुरुआत मुरैना से होगी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना से शुरु होगी। मुरैना में रोड शो एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। मुरैना में ही श्री गांधी का संबोधन होगा।
तीन मार्च को श्री गांधी की यात्रा अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ शुरू होगी। इसके बाद ये यात्रा शिवपुरी के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी।
अगले दिन चार मार्च को यात्रा गुना जिले से शुरु होगी। गुना जिले के राघौगढ़ में रोड शो होगा। शाम को राजगढ़ जिले में श्री गांधी किसानों से संवाद करेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि पांच मार्च को यात्रा राजगढ़ के पचौर और सारंगपुर से उज्जैन जिले के मक्सी में प्रवेश करेगी। इसी दिन श्री गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को उज्जैन में युवा अधिकार रैली आयोजित की जाएगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत श्री गांधी छह मार्च को सुबह बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद रोड शो करेंगे। यात्रा दोपहर लगभग 3 बजे रतलाम जिले में पहुंचेगी और शाम को सैलाना में प्रवेश करने के बाद यहां से आगे प्रवेश कर जाएगी।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने