June 13, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बिजली की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है. बादलों के असर से रायपुर समेत अन्य शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे लुढ़क चुका है.

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 50 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है. इसके असर से प्रदेश में 26-27 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.