रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव एक्शन मोड में हैं. उन्होंने गुणवत्ताहीन निर्माण पर कार्रवाई करते हुए PWD के दो अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही दो को शो कॉज नोटिस जारी किया है. इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है.
दरअसल, उप मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण विभाग मंत्री अरुण साव ने चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमान्य कार्य पर कड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत लोक निर्माण विभाग मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता के निलंबन का आदेश जारी किया गया है. वहीं कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने