June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शोभा यात्रा के साथ हुआ दूल्हा देव महोत्सव का भव्य शुभारंभ

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम में बांधा समां

बसना // भूपेंद्र वैष्णव :

दो दिवसीय दूल्हा देव महोत्सव का भव्य शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभा यात्रा अरेकेल से निकल कर बसना होते हुए बंसूला आईटीआई मैदान पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सरायपाली विधायक और छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक बसना माननीय राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली से इश्तु खैरानी तनवीर सईद तौकीर दानी महेंद्र नायक टिकेश्वर पटेल अमृतलाल पटेल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरायपाली जयंत चौधरी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद खालिद दानी के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ हुआ

दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कबड्डी, खो खो, दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। बालिका कबड्डी में बिलाईगढ की टीम विजेता और बंसुला की टीम उप विजेता रही। बालक कबड्डी में बिलाईगढ़ विजेता और सरसींवा उपविजेता रहे। इसी तरह खो खो में बिलाईगढ की टीम विजेता और बंसुला की टीम उप विजेता तथा 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आरती प्रथम और कुसुम सोनवानी दूसरे स्थान पर और 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में धीरज अव्वल और गणेश दूसरे स्थान पर रहे। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहले दिन सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के तहत पारंपरिक रीति रिवाजों का के साथ वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विधायक चातुरी नंद ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी पूरे भव्यता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उदय लाल चौहान डिग्रीलाल नंद शशीकांत चौहान रामनाथ चौहान केंवरा चौहान विजय चौहान दुष्यन्त साहु प्रभात पटेल प्रेमसागर दास किरण सागर श्रीमती लक्ष्मी चौहान श्रीमती रमोला ठाकुर कृष्णा चौहान हीराराम चौहान दिलीप चौहान सूरज चौहान अशोक सागर रोहित चौहान घुराव चौहान विभीषण चौहान सरिता चौहान मोहन चौहान तुलसी चौहान केदारनाथ चौहान लक्ष्मीनारायण चौहान देवा डहरिया अंकुश चमन चौहान

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन रहा आकर्षण का केंद्र
दूल्हा देव महोत्सव में रात्रि कालीन बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां छोटे छोटे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इसी तरह कवि सम्मेलन के आयोजन में उपस्थित कवियों ने शानदार कविता पाठ किया जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।