चौहान समाज के भव्य सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा
बसना :
दो दिवसीय दूल्हा देव महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बसना के विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम स्थल में चौहान सेना के पदाधिकारियों ने बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने समाज को एकजुटता के साथ कार्य कर समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए चौहान सेना के पदाधिकारियों की सराहना की।
बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने चौहान सेना की मांग पर बसना में गांड़ा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को 1100-1100 रुपए की सहयोग राशि देने की बड़ी घोषणा की।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास