सरायपाली // नारायण सान :
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजा विभाग प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने प्रेस में जानकारी देकर बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र से स्थानीय व नये चेहरे को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग प्रदेश कांग्रेस व अखिल भारतीय कांग्रेस से पत्र प्रेषित कर भावनाओं से अवगत कराया है।
प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने बताया कि महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र का नाम पूरे देश अपनी एक अलग पहचान है पूर्व में भी कांग्रेस के राष्ट्रीय कद्दावर नेताओं ने महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर सदैव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया है किन्तु साल 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद लगातार पिछले तीन चुनाव में भाजपा द्वारा स्थानीय को मौका दिये जाने के कारण सफलता मिली है।
महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र सदैव कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। साल 2023के विधानसभा चुनाव में आठ विधानसभा क्षेत्र में चार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत दर्ज किया है। कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी अधिक है! स्थानीय को प्रत्याशी बनाए जाने मांग की।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास