महासमुंद। जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के पास खेतों में लगी कटीली तारों की फेंसिंग में फंसे जंगली भालू का घंटों की मशक्कत के बाद आख़िरकार रेस्क्यू कर लिया गया है. इस रेस्क्यू ऑप्रेशन को अंजाम तक पहुंचाने में वन अमले के पसीने छूट गए. क्योंकि पिथौरा में पर्याप्त सुविधा नहीं होने की वजह से रेस्क्यू में मुश्किल आ रही थी. जिसके बाद राजधानी रायपुर से आई बचाव टीम ने ट्रैकुलाइजर गन से पहले भालू को बेसुध किया फिर उसे कटीली तारों से निकला. इस रेस्क्यू ऑप्रेशन को देखने के लिए आसपास ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी.
बता दें कि भालू के रेस्क्यू के लिए राजधानी से बुलाई गई वन विभाग की बचाव टीम दोपहर के बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्क्यू टीम के विशेषज्ञ ने पहले उसे बेहोश किया. इस दौरान भालू के सिर के बाल तार में बुरी तरह से उलझ गए थे, जिसे बचाव टीम द्वारा कैंची से काट कर अलग कर दिया.

भालू के कंटीली तार से मुक्त करने के बाद बेहोश भालू को पिंजरे में डाला गया और उसे एक इंजेक्शन लगा कर बेहोशी से होश में लाया गया. भालू के होश में आने के बाद उसे सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है.

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश