ग्रेटर नोएडा. इंडियन वेटरन प्रिमियर लीग (आईवीपीएल) के शुक्रवार से शुरु होने जा रहे पहले संस्करण में दुनिया के दिग्गज सितारे अपनी टीमों के लिये जोर आजमाइश करते दिखेंगे।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जाने वाली लीग का पहला मैच वीरेंद्र सहवाग की मुंबई चैंपियन्स और क्रिस गेल की तेलंगाना टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। फाइनल तीन मार्च को होगा। सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में सेमीफाइनल से पहले 5-5 मैच खेलेंगी। दो मार्च को सेमीफाइनल मैच होगा जिसमें चार टीमें जगह बनाएंगी।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश