जबलपुर। बदमाशों को हौसले बुलंद हैं। बदमाशाें में न तो कानून का और न पुलिस का खौफ है। यही वजह है कि बदमाश खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे है। ताजा मामला जबलपुर शहर से सामने आया है। जहां एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। फरियादियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के उखरी के पास पेट्रोल पंप की है। जहां बीती रात 2 बाइक सवार 6 बदमाशों ने पहले बाइक में पेट्रोल डलाया। जब उनसे पैसे मांगे गए तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। विवाद इतना बड़ गया कि आरोपियों ने कर्मचारियों को मारना शुरू कर दिया। कर्मचारी ने जब गाली का विरोध किया तो बदमाशों ने आफिस में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं एक बदमाश ने ऑफिस में रखे लोहे का पाना उठाकर कर्मचारी पर हमला कर दिया।
इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद बदमाश आतंक मचाते हुए फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी करते हुए बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। हालांकि, कर्मचारियों की शिकायत दर्ज पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और फुटेज के आधार तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश