16 फरवरी को ‘Dangal’ गर्ल सुहानी भटनागर का निधन हो गया है. एक्ट्रेस की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी दुख पहुंचा था. एक्ट्रेस ने 19 साल में अपनी आखिरी सांस ली. वहीं, अब उनके परिवार ने पुष्टि की है कि वो डर्मेटोमायोसिटिस नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी. चलिए जानते हैं कि यह क्या बीमारी है और किन लोगों को इसका खतरा होता है.
Dermatomyositis क्या है?
डर्माटोमायोसिटिस एक दुर्लभ ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें त्वचा और मांसपेशियों में सूजन हो जाती है. इसमें त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द होता है. इत्तेफाक से इसके सटीक कारण अज्ञात है. लेकिन ऐसा ऐसा माना जाता है कि कुछ जेनेटिक समयाएं और खराब पर्यावरण इसका कारण बन सकते हैं.
बीमारी से फेफड़े हो गए थे डैमेज
सुहानी भटनागर के पिता ने बताया कि लगभग दो महीने पहले उसके हाथों पर लाल धब्बे हो गए थे. हमने सोचा कि यह एलर्जी है और हमने फरीदाबाद के कई अस्पतालों में डॉक्टरों से परामर्श किया, लेकिन इसका निदान नहीं किया जा सका. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो हमने उसे दिल्ली-एम्स में भर्ती कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और ज्यादा तरल पदार्थ जमा होने के कारण उसके फेफड़े डैमेज हो गए.
दरअसल, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. जिसके इलाज में सुहानी ने जो दवाईयां खाई थीं, उससे हुए साइड एफेक्ट के कारण धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया. जिसके बाद वो काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. जिसके बाद 16 फरवरी को उनका निधन हुआ.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक