फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पर खाना खाने के बाद फल खाना अच्छा नहीं होता है। खासकर खाने के बाद खट्टे फल नहीं खाना चाहिए, यह शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए खाने के बाद नींबू, संतरे, माल्टा, अंगूर और कीनू खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।
पेट और पाचन में परेशानी
खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो पेट में भारीपन, गैस और अपच की प्रॉब्लम होती है। इसका असर पाचन पर पड़ता है। कई लोग खाना खाने के बाद फल खा लेते हैं तो उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या होती है. जिसके कारण पाचन में दिक्कत होती है।
पोषण मिलने में समस्या
खाना खाने के बाद फल खाने से शरीर को सही ढंग से पोषण नहीं मिलता है। खट्टे फलों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। अगर खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो पोषक तत्व ठीक से पच नहीं पाता है। इस चक्कर में इम्युनिटी कमजोर होने लगती है।
एसिडिटी की समस्या
खाना खाने के बाद खट्टा फल खाने से पेट में एसिड बनने लगता है। जिसके कारण एसिडिटी परेशान हो सकती है। एसिडिटी के कारण बैचेनी, अपच और सीने में जलन हो सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद खट्टे फल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
खाना पचने में लगता है इतना वक्त
खाना खाने के बाद पचने में इसे 1 से 1.30 घंटा का वक्त लगता है। दो खानों के बीच एक अच्छा खासा गैप होना चाहिए। जिसके कारण पेट दर्द, गैस और पेट में मरोड़ जैसी बीमारियां हो सती है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक