April 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अयोध्या धाम से दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालु

सराईपाली :

विधानसभा से अयोध्या धाम के दर्शन करने हेतु आस पास के ग्रामीण एवं सराईपाली के भक्त गण श्री राम लला का दर्शन कर वापस अपने गृह ग्राम सराईपाली लौटे, जिनका स्वागत संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा संगम कार्यालय पुरानी मंडी में किया गया, साथ ही अयोध्या धाम से लौटे तीर्थ यात्रियों ने श्री राम जी के आशीर्वाद स्वरूप अयोध्या धाम के प्रसाद का वितरण समिति के सदस्यों को किया गया!

समिति द्वारा वापस लौटे तीर्थ यात्रियों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था संगम समिति द्वारा संगम कार्यालय में की गई, उक्त कार्यक्रम में भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेज़ा एवं संगम समिति के सदस्य तुषार सेन, आयुष साहू, तरुण गड़तिया, विजय नाग, अभिनय साह , किशन जायसवाल उपस्थित रहे।