थाना सिंघोड़ा की टीम देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी तभी मुखबीर से सूचना मिली कि उड़िसा के एक वाहन पर अवैध गांजा भरकर ले जाया जा रहा है।
पुलिस टीम रेहटीखोल अंतर्राज्यीय बोर्डर के पास पहुचकर घेराबंदी कर उड़िसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन मारूती जिप्सी क्रमांक RJ 28 UA 0760 को रोका गया है। चालक को वाहन से उतारकर तलाशी ली गई तो मारूती जिप्सी के पिछलेे सीट पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी के कब्जे से 50 किलोग्राम कीमती 25,00,000 रूपयें अवैध गांजा, एक मारूती जिप्सी कार क्रमांक RJ 28 UA 0760 कीमती 3,00,000 रूपयें 01 नग मोबाईल 10000 रूपयें, नगदी 2000 रूपयें जुमला कीमती 28,12,000 रूप्यें को जप्त किया गया!
उक्त आरोपी विरेन्द्र सिंह , पिता उमेद सिंह, उम्र 47 वर्ष सा. पिलाना थाना कलानोर, जिला रोहतक हरियाण को मौके पर गिरफ्तार किया गया!
थाना सिघोंड़ा में आरोपी की विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी अमित शुक्ला के साथ हमराह स्टाफ का योगदान रहा!

More Stories
अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! मिक्सिंग प्लांट में छापा, संचालक को थमाया नोटिस
हाथ धोते वक्त गिरी पानी की बूंदें, फिर सर्राफा बाजार में मचा बवाल! कुर्सियां-टेबल चलीं, VIDEO हुआ वायरल
MBA की डिग्री, सट्टे का जुनून और 10 लाख की लूट! रायपुर में ऐसे बना पढ़ा-लिखा युवक अपराध का मास्टरमाइंड