राजकोट. बेन डकेट की ताबड़तोड़ शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 207 रन बना लिये है।
इंग्लैंड की जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने भारत 445 रनों के जवाब में पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। जैक क्रॉली 15 रन को अश्विन ने आर पाटीदार के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 500 विकेट पूरे कर लिये। इसके बाद 30वें ओवर में ऑली पोप 39 रन को सिराज ने पगबाधा आउट किया। आज दिन का खेल समाप्त होने तक बेन डकेट 118 गेंदों में 21 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 133 रन पर और जो रूट नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

More Stories
नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश