August 5, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विधायक चातुरी नंद ने उठाया अवैध शराब बिक्री का मुद्दा

सरायपाली क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा विधायक चातुरी नंद ने विधानसभा में उठाया

सरायपाली // द बीबीसी लाइव :

विधानसभा के बजट सत्र में तारांकित प्रश्न के जरिए विधायक चातुरी नंद ने पूछा कि पिछले 3 वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 जनवरी 2024 तक कितने प्रकरण अवैध शराब बिक्री के दर्ज किए गए है ? इस पर अपने जवाब में मंत्री जी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में जीरो प्रकरण, 2021-22 में 2 प्रकरण, 2022-23 में 5 प्रकरण तथा 2023-24 में 14 प्रकरण दर्ज किए गए है।

मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि आबकारी निरीक्षक के संरक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री लगातार की जा रही है। ग्रामीणों का शिकायत लगातार प्राप्त हो रहा है। शराब कोचियों और संरक्षण देने वाले जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सदन से लेकर सड़क की लड़ाई लड़ती रहूंगी।

बता दें कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने पिछले दिनों ही ग्राम गौरबहाली के ग्रामीणों ने विधायक चातुरी नंद से मुलाकात की थी। इसके साथ ही ग्राम सिंघोड़ा के महिलाओं ने शराब कोचियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिकायत की थी।