दमिश्क, इजरायल ने सीरिया के मध्य प्रांत होम्स के विभिन्न इलाकों पर मिसाइल हमले किए है।
सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमला मंगलवार रात को स्थानीय समयानुसार लगभग 12:30 बजे त्रिपोली के उत्तरी लेबनानी क्षेत्र से किया गया। हमले में होम्स शहर और उसके आसपास के विभिन्न स्थलों को निशाना बनाया गया।
सीरियाई वायु रक्षा ने कई मिसाइलों को रोका और नष्ट कर दिया, जबकि कुछ अन्य अल-कुसैर ग्रामीण इलाके में गिरीं, जिसके कारण क्षेत्र में आग लग गई।
मानवाधिकारों के लिए सीरियाई वेधशाला ने कहा कि हमले के कारण होम्स और उसके ग्रामीण इलाकों में नौ विस्फोट सुने गए।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि हमले के कारण अल-हमरा स्ट्रीट पर एक आवासीय इमारत ढह जाने से पांच लोग घायल हो गए।
वेधशाला ने कहा कि इज़रायल ने होम्स के बाहरी इलाके में लेबनानी हिजबुल्लाह से संबंधित ठिकानों पर भी गोलाबारी की।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक