रायपुर. पंकज झा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कल देर शाम श्री झा को अपने कैम्प कार्यालय में मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश सौंपा। श्री झा भाजपा के 2004 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता है।उन्होने प्रसारण पत्रकारिता में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से 2003 में एम.ए.किया था।
वह भाजपा के आधिकारिक मुख्य पत्र दीप कमल के 2004 से अभी तक सम्पादक है,और 2023 के विधानसभा चुनावों में सदस्य सचिव चुनाव घोषणा पत्र के दायित्व का निर्वहन किया।
श्री झा ने जनवरी 2011 से 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के लिए दिल्ली में मीडिया प्रबन्धन का कार्य संभाल चुके है।राज्य में पिछले तीन लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों में पार्टी के राज्य मीडिया विभाग तथा अन्य विभागों में विभिन्न दायित्वों को संभाल चुके है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक