विशाखापत्तनम, यशस्वी जायवाल (209) के शानदार दोहरे शतक की मदद से भारत ने शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 396 रन बनाये। जवाब मेें मेहमान इंग्लैंड चायकाल तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 155 रन बना चुका था।
भारत चायकाल तक इंग्लैंड से 241 रन आगे था।
इंग्लैंड की पारी के संवारने में ज़ैक क्रॉली (78) का याेगदान महती रहा जिन्होने मात्र 76 गेंदों की पारी में भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। हालांकि भारत ने दूसरे सत्र की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी जब कुलदीप यादव ने बेन डकेट को सिली-पॉइंट पर रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया लेकिन दूसरे छोर पर क्राली का आक्रामक अंदाज जारी रहा। भारत के लिये खतरनाक साबित हो रहे क्राली को अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया। अक्षर की गेंद पर क्राली बड़ा शाट खेलने के प्रयास में श्रेयस अय्यर के हाथों लपके गये।

More Stories
खड़गवां में स्वच्छता मिशन की बड़ी पहल: प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट जल्द होगी शुरू, अपशिष्ट पृथक्करण पर राज्य सलाहकार का फोकस
शराब दुकानों में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित, अधिकारी पर भी गिरी गाज
हर घर तिरंगा 2026: 9 से 17 अगस्त तक देशभक्ति के रंग में रंगेगा छत्तीसगढ़, वंदे मातरम् थीम पर होंगे भव्य आयोजन