April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सनसनीखेज हत्याकांड : अनुज व नितिन ने मेहँदी हसन को चाक़ू मारा, बाइक से बांधकर घसीटा

पीड़ित की हुई मौत

नोएडा :

नोएडा में जघन्य हत्या कांड को खुलेआम अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार एक युवक को चाकू मारकर हत्या की गई , इतना ही नहीं घायल युवक को बाइक में बांधकर बरौला गांव में घुमाया गया। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। चाकू मारने वाले दोनों आरोपी घायल युवक को बाइक से गांव भर घसीटते हुए बरौला चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस चौकी से लेकर गांव तक अफरातफरी मच गई।

गांव वालों की मदद से घायल मेहंदी हसन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अनुज और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। बरौला गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

आपको बता दें की बरौला निवासी अनुज एक निजी अस्पताल में काम करता है। उसके चचेरे भाई नितिन का दूध का कारोबार है। शनिवार रात अनुज और नितिन की गांव निवासी मेहंदी हसन से शनिवार रात को कहासुनी हो गई। अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से कई वार कर दिया, चाकू मार दिया और बाइक में बांधकर घसीटते हुए गांव में घुमाया।

इसके बाद दोनों मेहंदी हसन को घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। तब तक वहां काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए थे। घायल मेहंदी हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है जिसके बाद पूरे देश भर के सोशल मीडिया में इस घटना को लेकर घोर निंदा की जा रही है।