इंदौर :
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज समर्पित ग्रुप इंदौर द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, महाआरती के साथ श्री राम उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर समाज के भवन श्रीगौड़ विद्यामंदिर पर गणेश हाल में प्रातः 11 बजे से कलश स्थापना एवम संगीतमय पाठ और भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ।
दोपहर 01बजे महाआरती की गई, उक्त जानकारी देते हुए समाज समर्पित ग्रुप के संस्थापक पं. सुनील पुराणिक ने बताया की आयोजन व्यवस्था रूपल मंडलोई परितोष जमींदार, प्रतीक पुराणिक, तुषार पुराणिक देख रहे थे।
आयोजन में श्रीगौड़ समाज संस्था न्यास के अध्यक्ष सुरेश दुबे, श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोहर दुबे,अरविंद जोशी डीपी जोशी ट्रस्ट , अधिवक्ता संतोष जोशी, मनोज पंडित द्वारा प्रसाद आदि की व्यवस्था दी गई।
मुख्य रूप से प अशोक मंडलोई, प नरेंद्र मंडलोई, प कमल मंडलोई, प प्रमोद दुबे , ,प अशोक दुबे धुलेट, प मुकेश शर्मा, प शरद व्यास, प मधुसूदन त्रिवेदी, प मनोहर मंडलोई,सतीश उस्ताद(उपाध्याय), प नरेंद्र शर्मा,पंकज जमींदार, लक्ष्मीनारायण पंडित(तत्काल टाइम्स), सुरेंद्र शर्मा, श्रीमती विभा दुबे, श्रीमती संगीता पंडित, श्रीमती राधिका मंडलोई, मनीषा जोशी,सुश्री विजय लक्ष्मी पाठक, कु राधिका पुराणिक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवम समाज बंधु उपस्थित रहे।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह