April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गणतंत्र यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज

सरायपाली // नारायण सान :

सरायपाली विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में चलाई जा रही गणतंत्र यात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बाजे गाजे के साथ ग्राम केदूआ में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने ध्वजारोहण कर किया, तत्पश्चात राज्यगीत और राष्ट्रगान हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी तब जाकर हम तिरंगा झंडा शान से फहरा पा रहे है।

उन्होंने गांधी जी के विचारो को जन जन तक पहुंचाने की इस मुहिम के लिए विधायक चातुरी नंद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई।

कार्यक्रम को विधायक चातुरी नंद समेत अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, शहर अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपांजलि बारीक, भंवरपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, लोहारीनडीपा सरपंच घसिया सिदार, यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष, भरत मेश्राम अनिल पटेल, भीष्म पटेल, अरमान हुसैन संत कुमार पटेल संतलाल बारिक इंटक जिलाध्यक्ष नीलंबर सोनी अमृत पटेल दुष्यन्त साहु फेमिदा तब्बासुम अमित पठानिया दीपक साहू विक्की सुरजीत शर्मा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजराम पटेल और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ नेता बरीहा जी ने किया।