August 6, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गणतंत्र यात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

विधायक चातुरी नंद की अगुवानी में जोर शोर से की जा रही तैयारियां

सरायपाली :

विधायक चातुरी नंद द्वारा सरायपाली क्षेत्र में निकाली जा रही गणतंत्र यात्रा में शामिल होने बच्चों और युवाओं के बीच कका के नाम से बेहद लोकप्रिय पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंच रहे है।

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने बताया कि गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की हमारी मुहिम में हमारा और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने पूर्व सीएम भूपेश बघेल जी भंवरपुर में 25जनवरी को आयोजित गणतंत्र यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, किसान नेता आलोक चंद्राकर समेत कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधायक चातुरी नंद ने सरायपाली अंचल के कांग्रेस के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को यात्रा में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया है।

बता दें कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए विगत 8 जनवरी से अपने विधानसभा क्षेत्र में गणतंत्र यात्रा के माध्यम से गांव गांव पहुंच रहे है। विधायक के इस नवाचार की क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर में सराहना हो रही है।

कार्यक्रम की तैयारी विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ पटेल, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष लीलाकांत पटेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव, जिला महामंत्री जयंत चौधरी, भंवरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, सरायपाली कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, छुहिपाली ब्लाक अध्यक्ष बलराम भोई, बसना जनपद अध्यक्ष रुक्मणि सुभाष पटेल, महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपांजलि बारीक, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष भरत मेश्राम, दीपक साहू सरपंच नपा के सभापति सुरेश भोई, एनएसयूआई अध्यक्ष भीष्म पटेल, युवा नेता महेंद्र वैष्णव, पुरन पटेल, श्रवण पटेल, मनोज पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घंसिया सिदार, महेंद्र नायक, लोकनाथ पटेल, रामदयाल पटेल, हेमा श्रीवास, जयंत चौधरी, तिरित कुमारी, पूजा तिवारी, चिंतामणि विशाल, अरमान हुसैन, अमित पठानिया, अनस खान, नसीब खान, मोहसिन मेमन, तन्मय पंडा, जयराम पटेल, टिकेश्वर पटेल, उदयलाल चौहान, शशिकांत चौहान, लक्ष्मीनारायण चौहान, दुष्यंत साहू, सहीना, प्रीतम चतुर्वेदी, प्रीतम सिदार, कन्हैया पटेल, पदुमलाल पटेल, नितेश पटेल, नामदेव साहू समेत क्षेत्र के कांग्रेसी जोर शोर से जुटे हुए है।