रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा में बच्चों से भरी बस में आग लगने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। पिकनिक से लौट रही बच्चों से भरी बस में अचानक आग लग गई। इस बस में शिक्षक और बच्चों को मिलाकर कुल 50 लोग सवार थे। जिसके बाद आग से जल रही बस से गांव के लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि आग चलती बस में लगी थी। अचानक शिक्षक को पता चला की बस में आग लग गई है। उसने तुरंत बस रोकवाई। फिर सभी बच्चों को बाहर उतारा गया है।
यह सभी बच्चे पिकनिक मनाने कोरबा जिले के सतरेंगा गए थे। बस में बैठकर वह वापस लौट रहे थे। वापस लोटने के दौरान यह हादसा हुआ। जैसे है बस में आग लगने की खबर लगी। बस के भीतर चीख पुकार शुरू हो गई। राहगीरों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अच्छी बात यह रही कि ड्राइवर और शिक्षक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए