जशपुर. बगीचा विकासखंड के बीमडा प्राथमिक शाला में कक्षा 5वीं के छात्र के साथ एक दिन पहले शिक्षक द्वारा पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने इस विद्यालय में प्रधानपाठक जीवन साय को अनुपस्थित रहने और शिक्षक राजेश सुर्यवंशी को मारपीट के मामले में निलंबित किया है.
एक दिन स्कूली छात्र के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था. विकासखंड शिक्षा आधिकारी ने आज इस मामले की जांच कर उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी. इस मामले में स्कूल के दो शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है.



More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी