August 5, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रक्षा मंत्रालय से कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर खरीदने की लूट, ₹200 पार पहुंचा भाव

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन लिमिटेड के शेयरों की जबरदस्त डिमांड रही। इस कंपनी के शेयर ट्रेडिंग के दौरान 7 फीसदी तक चढ़ गए और भाव 200 रुपये के पार पहुंच गया। इस तेजी की वजह कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला एक बड़ा ऑर्डर है। 

क्या है ऑर्डर की डिटेल
ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन को रक्षा मंत्रालय से ऑर्डर मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर में मैकेनाइज्ड आर्मी कोर्सेज ग्रुप, अहमदनगर में क्षमता निर्माण, अपग्रेडेड ड्रोन ट्रेनिंग प्रोवाइड करना शामिल है। कंपनी मैकेनाइज्ड आर्मी कोर्स ग्रुप, एमआईसी एंड एस, अहमदनगर के सीनियर अधिकारियों को कुशल ड्रोन पायलटों के रूप में ट्रेंड करेगी। 

ड्रोनआचार्य के फाउंडर और एमडी प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा- यह कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर न केवल ड्रोनआचार्य के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि डिफेंस सेक्टर में ड्रोन टेक्नोलॉजी को अपनाने का उदाहरण भी है। कंपनी ने कहा कि भारतीय सेना, रक्षा मंत्रालय के साथ एक सफल सहयोग की आशा कर रहा है। कंपनी राष्ट्रीय रक्षा में योगदान देने में गर्व महसूस करती है।

शेयर की कीमत
सोमवार को ड्रोनआचार्य के शेयर बीएसई पर 188 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत बढ़कर 201 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के शेयर 27 अक्टूबर, 2023 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 221 रुपये पर पहुंच गए थे। 

कब आया था आईपीओ
बता दें कि कंपनी का आईपीओ दिसंबर 2022 में ₹52 से ₹54 प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर लॉन्च हुआ था। 23 दिसंबर 2022 को बीएसई एसएमई एक्सचेंज में शेयर लगभग 90 प्रतिशत के लिस्टिंग प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। इसके शेयर ₹52-54 प्रति शेयर के प्राइस बैंड के मुकाबले ₹102 पर लिस्ट हुए थे। शंकर शर्मा के स्वामित्व वाले ड्रोन निर्माता स्टॉक में लगातार अपर सर्किट लगा। बीएसई पर यह शेयर ₹243.35 के भाव तक चढ़ गया था।