सरायपाली//उदय चौहान :
नगर के मध्य घाटेश्वरी मंदिर से बैतारी तक ( 5 किलोमीटर ) बन रहे गौरव पथ में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
रोड बनाने दोनो ओर बड़े बड़े नाली के लिए गड्ढे खोद कर छोड़ दिया जा रहा है, जिससे राहगीर गिर भी रहे हैं और रोजाना छोटी बड़ी दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है।

बगैर सूचना पटल के कार्य किया जा रहा है—
नगरपालिका परिषद सरायपाली के अधीन बन रहे इस निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। सुरक्षा के नाम पर कोई भी बोर्ड नहीं लगाया गया है और न ही कोई कर्मचारी ट्रैफिक के लिए लाल झंडी लिए खड़ा नही होता। दिन में शहर में ट्रैफिक का बड़ा दबाओ रहता है भारी वाहन भी शहर से होकर गुजरता है।
करोड़ों की लागत से बन रहा गौरव पथ और नाली निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी पर घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाया जा रहा है।
सीएमओ नगरपालिका अशोक शर्मा ने कहा है की जांच कर कारवाही की जाएगी ।
इंजीनियर कश्यप का कहना है की मामले में निर्माण एजेंसी राम निवास अग्रवाल को नोटिस दी जा रही है।

ज्ञात हो की कुछ दिनों पूर्व ही, विधायक श्रीमती चातुरी डिग्री लाल नंद को शिकायत मिलने पर स्वयं स्थल निरीक्षण के लिए पहुंची थी और घटिया निर्माण कार्य को देखकर सीएमओ को सुधार के लिए कहा था, बावजूद कार्य में लापरवाही होने पर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत कर गुणवत्ता हीन कार्य पर जांच के लिए कहा था। कलेक्टर द्वारा राज्य स्तर की जांच कराकर कार्य को गुणवत्ता के साथ बनाने की बात कही है।
जानकार बताते हैं कि ठेकेदार की मनमानी से कार्य करा रहा है।
बिना ग्रेडिएशन लैब के कार्य चल रहा है साथ ही बिना कंप्रेशन के नाली निर्माण हो रहा है।
स्थानिय निवासी —
लक्ष्मीकांत चौहान ने बताया की नाली निर्माण कार्य के बाद पानी भी नहीं डाला जा रहा है। बिजली पोल शिफ्ट नही हुआ है और गड्ढे खोद दिया हैं जिससे बिजली खंबा गिरने का अंदेशा है।
एक दुकानदार ने बता की नाली निर्माण कार्य होने के बाद कर्मचारी दुकानदारों को निर्माण नाली में पानी स्वयं डालने कह रहे हैं।
नाली के बदबू से परेशान आम जन
एक दुकानदार ने बताया की कहीं नाली ऊंची है, तो कहीं नीचे, पानी निकासी का पता नही! होटल का गंदा पानी से बदबू से हम बड़े परेशान है।

धूल धक्कड़ से रोड में चलना दुभर हो चुका है —
सांस के मरीज , आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आम जन धूल धक्कड़ से परेशान हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं!

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ