अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही
80 किलोग्राम गांजा कीमत 40लाख के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली //नारायण सान :
मुखबिर की सुचना पर ग्राम खपरीडीह, वन विभाग नर्सरी के पास नाली मे ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत एवं ग्राम कसलबा का अशोक सोना, भारी मात्रा में गांजा छुपा कर रखे हैं और उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे।
सूचना पर थाना सरायपाली से टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछने पर आरोपी द्वारा अपना नाम राधेश्याम कलेत, पिता मुरली, उम्र 28 वर्ष निवासी कसलबा बताये। जिनके संयुक्त कब्जे से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा गया । कुल किमत 4000000 (40 लाख) रुपए जप्त किया गया।
आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही करते हूए थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 24/24 धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ