नई दिल्ली :- यदि आप भी इस दिवाली मकान लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. रिजर्व बैंक ने Repo रेट बढ़ा दी है जिसके बाद होम लोन (Home Loan) की दर में भी वृद्धि आई है. लेकिन होम लोन सेक्टर के प्रमुख खिलाड़ी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd.) ने त्योहारी पेशकश के तहत रियायती 8.40 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन उपलब्ध करवाने का विकल्प दिया है.
31 जनवरी 2023 तक रहेगा Offer
SBI की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उसका Home Loan का आंकड़ा छह लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है. यह इस Sector में किसी भी बैंक की तरफ से दिया गया सबसे अधिक लोन है. बैंक ने इस अवसर पर होम Loan लेने वालों के लिए Festive Discount भी दिया है. इसके अंतर्गत बैंक Interest में 0.25 प्रतिशत की छूट देगा. इस तरह शुरुआती स्तर के कर्ज के लिए ब्याज दर 8.40 प्रतिशत होगी . बैंक की ओर से दिया जाने वाला यह ऑफर 31 जनवरी, 2023 तक रहेगा.
28 लाख से ज्यादा लोगों ने लिया होम लोन
बैंक के मुताबिक , त्योहारी पेशकश के तहत होम लोन पर 0.25 प्रतिशत, होम लोन के ऊपर दिए जाने वाले लोन (Top Line) पर 0.15 प्रतिशत और प्रॉपर्टी Mortgage के बदले मिलने वाले लोन पर 0.30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. इस उपलब्धि पर एसबीआई (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक से 28 लाख से अधिक लोगों ने होम लोन लिया है.
एचडीएफसी ने भी दिया रियायती ब्याज दरों पर लोन का विकल्प
दूसरी तरफ HDFC ने नए कर्जदारों को 0.20 प्रतिशत की छूट या 8.40 प्रतिशत पर रियायती ब्याज दरों का विकल्प दिया है. एचडीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, त्योहारी छूट की पेशकश 30 नवंबर तक रहेगी . साथ ही उन कर्जदारों के लिए कम रेट लागू होगी, जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ कम से कम 750 है. एचडीएफसी ने बताया कि जून तिमाही में उसका होम लोन का आंकड़ा 5.36 लाख करोड़ रुपये है

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास