बसना // दा बीबीसी लाइव/ भूपेंद्र वैष्णव :
आज दिनांक 07/01/2024 को मुखबीर द्वारा थाना बसना पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा, पदमपुर की ओर से बसना तरफ एक काला रंग बिना नंबर यामहा FZ S मोटर सायकल में गांजा लेकर जाने की सम्भावना है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के सिटी ग्राउंड के पास बसना में कुछ समय बाद एक काला रंग बिना नंबर यामहा FZ S मोटर सायकल आया, जिसे घेराबंदी कर रोके जो अपने मोटर सायकल के पीछे सीट में एक सफेद प्लास्टिक बोरी था। बोरी अंदर में क्या है पूछने पर अपने पास रखे बोरी में गांजा होना बताये , जिनका नाम पता पुछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम नंदलाल राठौर , पिता रामप्रसाद राठौर, उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सामतपुर चचाई रोड, पटौरा टोला थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म0प्र0) का निवासी है।
उक्त आरोपियों के कब्जे से 01) एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा सफेद एवं हरा रंग पलास्टिक झिल्ली सहित अवैध मादक पदार्थ गांजा बोरी सहित वजनी 20 किलो 100 ग्राम शुद्ध गांजा का वजन 20 किलो ग्राम कीमती 10,00,000 रूपये। 02.) घटना में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली काला रंग बिना नंबर यामहा FZ S मोटर सायकल जिसका इंजन नंबर G3C8E0388767 चेचिस नंबर ME1RG072AG0256586 कीमती 50,000 रूपये (दस लाख पचास हजार रूपये) को जप्त किया गया।
उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
यह सम्पूर्ण कारवाही बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक व थाना स्टाफ द्वारा किया गया है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक