सरायपाली//नारायण सान :
गणतंत्र दिवस के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की विचारधारा को पुनर्जीवित करने “गणतंत्र यात्रा” निकालने मुहिम का शुभारंभ किया जा रहा है।
यह आयोजन 08 जनवरी 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा।
विधानसभा स्तरीय यह अभियान कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमे मुख्य रूप से विधायक ने पहल कर रोजाना 05 गांवों में भ्रमण कर यह यात्रा निकाला जाएगा।

प्रतिदिन 05गांवों में मुख्य रूप से यात्रा निकाली जायेगी, जिसमे कल प्रथम दिवस में ग्राम लुकापारा , लाखनपाली, बरिहापाली, मोखापुटका , कनकेवा में यह यात्रा का शुभारंभ है।
गांधी विचारधारा को जीवंत करने के लिए विधायक चातुरी नंद ने पार्टी की बैठक लेकर आयोजन करने कहा है।
इस अभियान में युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक , कांग्रेस पार्टी , कार्यकर्ता, एनसीसी स्काउट, रोवर रेंजर व विभिन्न सामाजिक संगठन की सहभागीता रहेगी और इनके उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाने आह्वान किया गया है।
विधायक श्रीमती चातुरी नंद द्वारा आमजन से आह्वान किया गया है की इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच कर सफल बनाएं।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक