वॉशिंगटन. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ वर्तमान वैश्विक वृहद आर्थिक स्थिति पर चर्चा की।
श्रीमती सीतारमण ने इस यात्रा में सबसे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री के साथ मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने सुश्री येलेन को नवंबर में भारत में होने वाली अमेरिका भारत आर्थिक और वित्तीय सहयोग बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। सुश्री येलेन की वित्त मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
श्रीमती सीतारमण और सुश्री येलेन ने दोनों देशों के आपसी हितों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत की अध्यक्षता में होने वाली जी 20 बैठक से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला