मुंबई, शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 165.17 अंक बढ़कर 57,312.49 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42 अंक चढ़कर 17,025.55 अंक पर खुला।
इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी वृद्धि देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 24.98 अंक की बढ़त के साथ 24,782.59 और स्मॉलकैप सूचकांक 33.3 अंकों की वृद्धि के साथ 28,622.53 अंक पर खुला।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 843.79 अंक टूटकर 57147.32 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 257.45 अंक उतरकर 16983.55अंक पर रहा था।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला