नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर नमन किया।
श्री मोदी ने आज ट्वीटर पर लिखा, “राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वह साहस और दूरदर्शिता का पर्याय थी। उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया।”
इस दौरान उन्होंने पिछले मन की बात कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व के बारे में कही गई बातों को साझा किया।
श्री शाह ने ट्वीट किया, “पद और सत्ता के मोह से दूर राजमाता सिंधिया जी ने एक राष्ट्रसेवक के रूप में जीवन जीकर राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। अपना जीवन देश और संगठन की सेवा में समर्पित करने वाली राजमाता सिंधिया जी का आपातकाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें नमन।
श्री शाह ने ट्वीटर पर उनका एक चित्र भी साझा किया।
उल्लेखनीय है कि विजया राजे सिंधिया का जन्म 1919 में हुआ था और वह जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी में काफी सक्रिय रहीं। उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री हैं।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला