भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर कोटि-कोटि नमन् करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर सदैव उन्होंने अपने स्नेह की वर्षा की। उनके जीवन का ध्येय प्रदेश की उन्नति और आमजन का कल्याण रहा। यह मेरा सौभाग्य रहा कि उन्हें राजमाता विजयाराजे सिंधिया का सानिध्य मिला और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा महाराज के चरणों में प्रणाम और यही संकल्प कि आपके स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के स्वप्न को साकार करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला