April 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ का मौसम हुआ सुहाना, बारिश के बाद जानिए प्रदेश के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का मौसम अब सुहाना हो गया है। आज सुबह से ही हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं लोगों को खूब भा रही हैं।  रायपुर सहित पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि इस तरह का बदलाव हवा में नमी की वजह से देखा जा रहा है। जिसका प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए हुए हैं जिससे कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखले को मिल सकती है। साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के भी संकेत मिल रहे हैं। 

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री तो वही जांजगीर-चांपा में सबसे कम 11.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों में बारिश देखी गई थी।अलग-अलग सिस्टम के सक्रिय होने के कारण हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चली थी। जिसके कारण प्रदेश का तापमान गिरा था और ठंड बढ़ गई थी। इसके साथ ही अगले दिन बुधवार को मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। वही आज गुरुवार को मौसम में नमी की वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं माना जा रहा है कि कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। इसके साथ ही आज गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।


प्रदेश का तापमान


बीते बुधवार को प्रदेश के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री तो वही न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। इसी तरह माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.4, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा है। इसके साथ ही अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, जगदलपुर में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 17.2 डिग्री रहा है, दुर्ग का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री इसके साथ ही राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया है।