छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिले में ईडी का छापा पड़ा है । इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5:00 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया। एक ही वक्त पर ईडी के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं। जिन जगहों पर छापा मारा गया है उनमें कारोबारी और CA शामिल हैं।
ED के अफसर सीआरपीएफ की टीम के साथ दबिश दी है। अधिकारियों और कारोबारियों के घरों में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इन अधिकारियों और कारोबारियों को लेकर ईडी को करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन की सूचना मिली थी। इसी संबंध में जांच की जा रही है।
कुछ नेताओं के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी दबिश की खबर है। कोल माइनिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। अधिकारियों को इन संबंधित लोगों के पास से करोड़ों के अवैध लेनदेन का इनपुट मिला था इसी की जांच की जा रही है।

More Stories
8वीं के छात्र से 200 बार गाली लिखवाई, बवाल के बाद महिला टीचर की नौकरी गई
छत्तीसगढ़ का 6 करोड़ का रेत रॉयल्टी घोटाला: जांच पूरी हुई, फिर गायब हो गई पूरी फाइल!
खुदाई में मिला ‘सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी! रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, मुंबई से 3 गिरफ्तार