रायपुर. उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने पर सीएम भूपेश बघेल और राहुल गांधी ने खुशी जताई है. सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा, उस एक-एक गिलहरी, हर एक विशेषज्ञ, उस हर हाथ को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं, जिसने हमारे श्रमवीरों को सकुशल बाहर निकालने में अपना सर्वस्व दिया है.
सीएम ने आगे लिखा, असंख्य दुआएं, पर्वत देव की दया ने सुखद दृश्य को तरसती करोड़ों आंखों को आज खुशी से सिंचित किया है. देश को बधाई. सब सकुशल रहें. जय श्रमवीर.
वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों की सुरक्षित वापसी बहुत ही खुशी का समाचार है. उन्हें और उनके परिवारों को मेरी दिली बधाई. भारत का निर्माण करने वाले हमारे मजदूर भाइयों की सुरक्षा सर्वोपरि है. इस मुश्किल अभियान को सफल बनाने वाले सभी जांबाजों को मेरा सलाम है.
v

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी