काराकास, वेनेजुएला के मध्य उत्तरी राज्य अरागुआ में सप्ताहांत में हुए भूस्खलन में सोमवार तक मृतकों की संख्या 36 तक पहुंच गयी है, जबकि 56 लोग अभी भी लापता हैं।
आंतरिक संबंध, न्याय एवं शांति मंत्री रेमिगियो सेबालोस ने बताया कि सरकार ने प्रभावित क्षेत्र में 300 टन भोजन और पानी वितरित किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा एजेंसी और राष्ट्रीय सशस्त्र बलों के 3,000 से अधिक सदस्यों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है।
इससे पहले उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुएज ने कहा कि लास तेजेरियास शहर में 317 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 757 क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन पेयजल सेवा अभी भी प्रभावित है।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान