घटिया निर्माण कर गिट्टी की जगह सड़क में डाला जा रहा बोल्डर
सरायपाली// नारायण शान :
जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली मे हो रहे भ्रष्टाचार की सड़क पर कल खबरखबर प्रकाशित की गई थी
भ्रष्टाचार के इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद पंचायत बसना सीईओ सनत महादेव वाद ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए काम पर रोक लगा दिया है!
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापूडीह से गस्तीडीपा तक डब्लू.बी.एम. (WBM) सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर चल रहा था!
बगैर सूचना पटल के हिनायह सड़क निर्माण कार्य चल रहा है! प्रारंभ से ही सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के साथ गुणवत्ताहिन हो रहा था!
दा बीबीसी लाइव के संवाददाता नारायण शान द्वारा शुक्रवार को उक्त सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे तो बड़े-बड़े बौल्डर पड़े मिले, इस खबर को प्रमुखता से चलने के साथ उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई, जिस पर संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ द्वारा इस काम को रोका गया है!

ज्ञात हो की यह मार्ग सुगम न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में प्रसन्नता देखी जा रही थी, लेकिन जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ , गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण ग्रामीणों में रोस दिखाई दे रही ताकि रही थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद अब सड़क निर्माण कार्य में अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता को लेकर जांच की जाएगी!
ठेकेदार व सचिव, सरपंच की मिली भगत के साथ साथ ह और किन को फायदा पहुंचाया जा रहा था की भी जांच होने की संभावना है!

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ