गिट्टी की जगह सड़क निर्माण में डाला जा रहा बोल्डर
कापूडीह से गस्तीडीपा के लिए 20 लाख की लागत से बन रही सड़क
सरायपाली// नारायण शान :
जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली मे एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है!
ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापूडीह से गस्तीडीपा तक डब्लूबीएम (WBM) सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है!
बगैर सूचना पटल के यह सड़क निर्माण कार्य चल रहा है! जानकार बताते हैं कि प्रारंभ में ही सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के साथ गुणवत्ताहिन हो रहा है!
गांव के ही ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार घटिया निर्माण कार्य चलता रहा तो सड़क बनने के बाद बहुत जल्द खराब होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और पूर्व की तराह ही ग्रामीणों को दुभर रास्ते से गुजरना होगा!
दा बीबीसी लाइव के संवाददाता नारायण शान द्वारा शुक्रवार को उक्त सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे तो बड़े-बड़े बौल्डर पड़े मिले, साथ ही जब सचिव को फोन लगाया गया तो इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं! जेसीबी लगाकर यह कार्य किया जा रहा है!
आपको बता दें कि यह भी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि इस कार्य को मनरेगा के तहत किया जा रहा है या अन्य किसी विभाग , एजेंसी के?

ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापूडीह से गस्तीडीपा तक लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी के लिए विधायक मद से डब्लू.बी.एम. (W.B.M.) सड़क निर्माण कार्य हेतु लगभग 20 लाख रूपये की स्वीकृती हुई है!
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 4- 5 दिन पूर्व ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, जिसमें प्रारंभ में सड़क पर गिट्टी, मुरूम आदि डालकर समतल करने का कार्य किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन पप्पू राव, हेमलाल यादव, कुलेश्वर पटेल, मधुसूदन आदि ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि हमारे पंचायत में सामुदायिक भवन का कार्य हो या सीसी रोड का, सभी कार्य गुणवत्ताहीन किया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए?

ज्ञात हो कि गिट्टी के स्थान पर जंगल से ही खोदकर लाए गए बड़े पत्थर, बोल्डर का उपयोग इस सड़क निर्माण में किया जा रहा है। इससे यह मार्ग टिकाऊ नहीं बनने और जल्द ही उखड़ने की संभावना है!
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में यहाँ कच्ची सड़क थी, जो बरसात के दिनों में बहुत अधिक खराब हो जाता था, कीचड़ हो जाने से मार्ग पर आना जाना भी परेशानि भरा होता था। गस्तीडीपा में लगभग 30-35 परिवार निवासरत हैं, जिन्हें प्रतिदिन विभिन्न कार्यों के लिए कापूडीह, दुर्गापाली की ओर जाना होता है।
इस मार्ग के सुगम न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में प्रसन्नता देखी जा रही थी, लेकिन जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण ग्रामीणों में रोस दिखाई दे रही है।
ग्राम पंचायत अंतर्गत – निर्माण कार्य एजेंसी सरपंच होता है, लेकिन यह कार्य किसी ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा है, जिसकी भी जानकारी नहीं मिल पा रही है!
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत की भी संभावना जताई है!

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की