तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के सभी 119 सीटों में 30 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव के प्रचार प्रसार में राजनीतिक पार्टियां लगी हुई है. इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल को तेलंगाना चुनाव में AICC ऑब्जर्वर की बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
AICC महासचिव मानिकराव ठाकरे के जारी आदेशानुसार छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल को तेलंगाना चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए जुबली हिल्स विधानसभा का AICC आब्जर्वर नियुक्त किया गया है. जुबली हिल्स से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अजहरुद्दीन (पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान) हैं.
इस अवसर पर सुबोध हरितवाल ने कहा की पार्टी संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसे पूरी ऊर्जा के साथ निभाते हुए कार्य करने का प्रयास करूंगा. साथ ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल और मानिकराव ठाकरे का आभार व्यक्त किया है.

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की