बलौदाबाजार। जिले में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाये गए तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है. घटना की सूचना पर कसडोल पुलिस जांच में जुट गई है.
कसडोल थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग 7 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि दो युवक अपनी गाय खोजने निकले थे. इसी दौरान एक युवक खगेश चौहान जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाये गए तार की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया है. दोस्त की सूचना पर घर वाले पहुंचे और युवक को हास्पिटल ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर तुरंत पहुंची पर रात्रि होने के कारण तार का पता नहीं चल पाया है. वहीं आज फिर से मामले की जांच की जा रही है.

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी