आगामी 26 नवम्बर 2023 को सविधान दिवस पर सगोष्ठी का आयोजन
भिलाई :
भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी /एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई की बैठक दिनाँक 11/11/2023 दिन शनिवार सध्या 6:30 बजे डां बाबा साहेब अम्बेडकर भवन सेक्टर 06 भिलाई कार्यालय स्थित नवम्बर माह की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकारी सदस्यों ने विषय पर अपने अपने विचार रखें, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी/ एसटी इम्प एसोसिएशन के द्वारा आगामी 26 नवम्बर 2023 को सविधान दिवस पर सगोष्ठी का आयोजन व अक्टूबर माह में भिलाई इस्पात संयंत्र के एससी व एसटी कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हुए उन कर्मचारियों व अधीकारीयों को भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी /एसटी इम्प एसोसिएशन के द्वारा उनके योगदान व कर्मठता को देखते हुए एसोसिएशन के माध्यम से प्रतिक चिन्ह देकर सह सम्मान करने आयोजित कार्यक्रम हेतु ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया!
यह क्रमशः भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत एस.सी/ एसटी इम्प व अधीकारीयों का सह सम्मान क्रम जारी रहेगा। यह प्रस्ताव एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनदं रामटेके ने जानकारी देते हुए दिया, जो यह कार्यक्रम आगामी सविधान दिवस के पर्व पर किया जाना है। जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में नालदां एजुकेशन फाउंडेशन के प्रमुख अनुप कुमार जी( उत्तरप्रदेश) लखीमपुर खीरी होगें। साथ ही छत्तीसगढ़ के साथ भिलाई दुर्ग के सामाजिक प्रतिनिधि प्रमुख होगें।
बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी /एसटी इम्प एसोसिएशन उपाध्यक्ष आनदं रामटेके किशोर कन्नौज, जोनल सचिव दिनानाथ प्रसाद, सतोषं ठाकुर, अरविंद रामटेके, रामकेश, रामचंद्र बेहरा, अनिल गजभिये, अरुण वैध, विष्णु ठाकुर, सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्य सहित सामाजिक से बाला कोलते प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

More Stories
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा ला रहे थे तस्कर, खरसिया में 52 किलोग्राम गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरेंडर पर रोक, सीबीआई को नोटिस जारी