अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, जिले के सभी DSP/SDOP, अर्धसैनिक बलो के अधिकारी व जवान व नगरसेना के जवान फ्लैग मार्च में हुए सम्मिलित
महासमुंद :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आगामी मतदान को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया!
महासमुंद शहर मे उक्त फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे ने किया जिनके साथ एसडीओपी महासमुंद मंजूलताबाज़, डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, डीएसपी ट्रैफिक घनेन्द्र ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमास्ता, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र राठौड़ तथा अर्धसैनिक बल के अधिकारी व जवान व नगरसेना के लगभग 200 अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए!
कोतवाली महासमुंद के अतिरिक्त सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा, साकरा, सिंघोड़ा, कोमाखान , खल्लारी, तुमगांव, पटेवा व तेंदुकोना सहित जिले के समस्त थाना क्षेत्र में आज फ्लैग मार्च निकाला गया!
जिसमें संबंधित थानों के जिला पुलिस बल के अधिकारी गण तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान सम्मिलित हुए!

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश