April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा ला रहे थे तस्कर, खरसिया में 52 किलोग्राम गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।

तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) दिनेश कुमार बेहरा उम्र 22 वर्ष, (2) शिवा बेहरा उम्र 21 वर्ष और (3) देवी प्रसाद कंहर उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की चेकिंग के कारण खरसिया में उतरकर भागने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो, कुल *52 किलोग्राम गांजा बरामद* किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत *लगभग ₹25 लाख 62 हजार* है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी खरसिया में *अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस टास्क में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी एवं एएसआई उदय सिदार, बिलासपुर & रेलवे सुरक्षा बल, रायगढ़ के निरीक्षक कुलदीप कुमार, उप निरीक्षक डी. के. सिंह, प्र.आ रजनीश द्विवेदी, प्र.आ रणवीर, प्र.आ सत्यम सरकार , प्रआ माधव प्रसाद, आ.बैद्यनाथ थाना साइबर के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी, आरक्षक धनन्जय कश्यप, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, गोविंद पटेल, तथा चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक किशोर राठौर और साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

(1) दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापडा जिला कंधमाल

(2) शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष सा. डडकी थाना सदर जिला कंधमाल

(3) देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष सा. सीगाकेता थाना गोछापड़ा