अगर आप कम दाम में बेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। itel ने भारत में 6,499 रुपये की कीमत में आने वाला एक बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

कंपनी के इस लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन का नाम itel A49 है। फोन में बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ कई जबर्दस्त फीचर दिए गए हैं।
फोन में कंपनी 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है। फोन 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में कंपनी 1.4 Ghz क्वॉड-कोर चिपसेट दिया गया है। आइटेल का यह नया फोन क्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू और स्काई स्यान कलर ऑप्शन में आता है। (Photo-itel)
4/6
128जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल 5MP AI कैमरा सेटअप दिया गया है। (Photo-itel)
5/6
सेल्फी के लिए फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। यह सेल्फी कैमरा AI Beauty मोड के साथ आता है। (Photo-itel)
6/6
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है। फास्ट फेस अनलॉक और मल्टी-फीचर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन ऐंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कंपनी ड्यूल 4G VoLTE और ड्यूल सिम स्लॉट के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दे रही है।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी