सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों के IED ब्लास्ट किए जाने पर एक युवक घायल हो गया है। बता दें कि सुकमा जिले के डब्बामरका इलाके से छोटे केड़वाल जाने वाले मार्ग पर नक्सलियों द्वारा ये आईईडी लगाया गया था, जिसके ब्लास्ट होने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।
दरअसल नक्सली ये आईडी चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। घायल युवक को इलाज के लिए सुरक्षाबलों के कैम्प लाया गया है। वहीं चुनावी समय में नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। कभी नेताओं तो कभी सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई है।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश