रायपुर। प्रदेश में लगातार ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 48 घंटों में तापमान में गिरावट होगी। वहीं प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में मौसम साफ रहेगा वहीं यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।
प्रदेश में लगातार आ रही उत्तरी हवाओं के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं विभिन्न जिलों में तापमान में भी लगातार ही गिरावट हो रही है। प्रदेश में सुबह और शाम को धुंध भी छा रही है। साथ ही बीते सोमवार को ही प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। इस दौरान नारायणपुर जिले में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई है।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश